42nd E-AUCTION RISHTEY CINEPLEX COMING OR NOT

RISHTEY CINEPLEX
Rate this post

आप सभी को मालूम होगा कि 15 नवंबर को डी डी फ्री डिश पर 42 वां इ ऑक्शन होने जा रहा है | आज 14 नवंबर है और कल को शाम तक आपको रिजल्ट मिल जाएगा | ये जो ऑक्शन होने वाला है ये केवल प्रो राटा बेस पर किया जा रहा है जिसकी अवधि केवल ३ महीने तक ही है |  लेकिन ये 100 % कन्फर्म है की जो चैनल यहाँ पर ऐड होगा वो 3 महीने की बजाय लम्बे समय तक देखने को मिलेगा |



आपने पिछले ऑक्शन में भी देखा होगा की जिन चैनल को प्रो राटा बेस पर ज्वाइन किया गया था फिर उन्होंने अगले ऑक्शन में पार्टिसिपेट करके अपने चैनल के टाइम पीरियड को बढ़ा लिया था | तो ऐसा ही कुछ आपको यहाँ पर देखने को मिलेगा |

RISHTEY CINEPLEX

तो अब बात करे रिश्ते सिनेप्लेक्स चैनल के ऐड होने की , रिश्ते सिनेप्लेक्स एक मूवीज का चैनल है जिसका नाम कलर सिनेप्लेक्स कर दिया गया था |  इसको फिलहाल आप केवल पेड सॅटॅलाइट पर ही देख सकते हो | अब सभी का यही सवाल है की क्या ये चैनल दोबारा हमे डी डी फ्री डिश पर देखने को मिलेगा ? इसके रिगार्डिंग हमने काफी सर्च किया और पाया की कलर सिनेप्लेक्स ने अपने चैनल रिश्ते सिनेप्लेक्स को रीलॉन्च करने की अपील डाली हुई थी और जिसको MIB के द्वारा मंजूरी भी दे दी गयी थी |




लेकिन अभी तक इस चैनल के रिगार्डिंग किसी भी सैटेलाइट पर कोई भी अपडेट देखने को नहीं मिली है |  सुनने में आ रहा था की ये चैनल इन्टेलसैट 20 पर टेस्टिंग मोड पर देखने को मिलेगा | लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी हमे नहीं मिला | सभी का यही मानना है कि डी डी फ्री डिश पर मूवीज का जो अभी चैनल चल रहा है B4U KADAK उसकी जो TRP है वो सभी चैनल्स में से सबसे ज्यादा है , जिसकी वजह से बाकी चैनल्स को काफी लॉस उठाना पड़ रहा है| इसलिए कलर सिनेप्लेक्स को दोबारा रीलॉन्च किया जा रहा है रिश्ते सिनेप्लेक्स में | तो अब सभी को इन्तजार है ऐसे ही किसी चैनल का जो डी डी फ्री डिश में जान डाल दे | जिससे कि जो ख्याति डी डी फ्री डिश ने खो दी है उसको फिर से पा सके |

इसके साथ साथ साउथ  के लोगो का यही प्रश्न रहता है कि क्या उनकी लैंग्वेज यानी साउथ इंडियन चैनल्स भी डी डी फ्री डिश पर देखने को मिलेंगें ? देखीये ये डिपेंड करता है ब्रॉडकास्टर पर |  चैनल्स को लाने में डी डी फ्री डिश का कोई योगदान नहीं है | वह केवल उनको ही अपने प्लेटफॉर्म पर उतारता है जो इ ऑक्शन में भाग लेकर विजेता बनता है | अगर आपको कही अपील करनी है तो आप ब्रॉडकास्टर को  ईमेल करके निवेदन कर सकते हैं| बाकी उनके ऊपर डिपेंड करता है कि वो इस बारे में क्या सोचते हैं |

आज की डेट की बात करें तो हमे केवल प्राइवेट चैनल्स में 1 ही साउथ का चैनल देखने को मिलता है और वो है फ़क्त मराठी | इसके इलावा डी डी के कुछ चैनल्स मिल जाएंगे साउथ लैंग्वेज में | हमारे इंडिया में न्यूज़ के चैनल्स इतने ज्यादा है कि हर बार इ ऑक्शन में कोई न कोई न्यूज़ का चैनल विजेता बन डी डी फ्री डिश के स्लॉट को भर देता है | जिसकी वजह से डी डी फ्री डिश ने अपनी इ ऑक्शन में संशोधन कर फिर से अपनी पालिसी को REVISE किया गया है |

RISHTEY CINEPLEX

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *