DISH ANTENNA SETTING APP

4.5/5 - (2 votes)
DISH ANTENNA SETTING APP

हमारे चारों तरफ सैटेलाइट ही सैटेलाइट पाए जाते हैं। जिनकी डायरेक्शन का हमे सही से नहीं मालूम। अगर हम किसी सैटेलाइट को अपने एंटीना से ट्रैक करना चाहते है, तो हमे उस सैटेलाइट की सही डायरेक्शन का पता होना चाहिए। जिससे उसके सही से सिग्नल मिल सके। आज मै आप सभी को एक एप्लीकेशन के बारे में बताने वाला हूँ। जिसकी सहायता से आपको बहुत हद तक सहायता मिल जायेगी।

आपको EK एप्प डाउनलोड कर लेनी है। लेकिन ये एप्प केवल उन फोन में ही काम करेगी जिसमे सभी सेंसर जैसे कंपास काम करे। अगर आपके फोन में कंपास सपोर्ट नहीं करता तो इसको डाउनलोड मत कीजिये। इसका लिंक आपको नीचे मिल जायेगा। जब डाउनलोड कर लोगे तो आपको कुछ ऐसी इमेज देखने को मिलेगी जैसी नीचे फोटो दी गयी है।

DISH ANTENNA SETTING APP –

यहाँ पर आपको फर्स्ट ऑप्शन AR VIEW का मिलता है। जहाँ पर अगर आप अपना फोन आसमान की तरफ करते हो तो आपको सभी सैटेलाइट नजर आने लगेंगे। 2ND ऑप्शन है LIST का।  जिसको टच करने के बाद आपको ऐसा इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा जैसा की नीचे फोटो में है।

DISH ANTENNA SETTING APP

यहाँ से आप अपना कोई भी सैटेलाइट सेलेक्ट कर सकते हो। जब आप सेलेक्ट कर लोगे तो नीचे फोटो जैसा इंटरफ़ेस नज़र आएगा।

यहाँ पर आपको ALIGN DISH को सेलेक्ट करना है जिसके बाद आपको नीचे फोटो जैसा इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा।




DISH ANTENNA SETTING APP- यहाँ पर आपको सबसे नीचे 4 ऑप्शन मिलेंगे।  जिसमे से आपको AZIMUTH पर टच करना है।  जिसको सेलेक्ट करने के बाद आपको कंपास नज़र आएगा। यहाँ पर आपको W की तरफ 2 ग्रीन लाइन मिलेंगी। जैसा की फोटो में मार्क लगा कर दिखाया गया है। उन दोनों लाइनो को आपको अपने फोन को मूव करके मिलाना है।  जिस दिशा में वो दोनों लाइने मिल जाएंगी। उसी दिशा में आपको अपना एंटीना करना है।

दिशा के बारे में पता लग जाने के बाद आप अपना ऐन्टेना UP DOWN और थोड़ा थोड़ा लेफ्ट राइट करके देखे की आपको कहाँ पर सिग्नल मिलते है। इसके साथ साथ आपको नीचे २ ऑप्शन और मिल जाते है। जिनमे ELEVATION और POLARIZATION देखने को मिलेंगे। अगर एलिवेशन पर टच करते हो तो हमे कुछ ऐसा इंटरफ़ेस देखने को मिलेगा।

जिसका मतलब है की आपको अपना ऐन्टेना कितना ऊपर और कितना नीचे रखना हैं। यहाँ पर आपको एक लाल एरो देखने को मिलेगा, जिसके सामने एक हरी लाइन को लाना है। इसका ज्यादा बेनिफिट नहीं है। आप अगर इस एप्प का इस्तेमाल केवल डायरेक्शन देखने में करोगे, तो आपको बहुत हद तक सहायता मिल जायेगी। एप्लीकेशन आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन से डाउनलोड कर सकते हो।




DISH ANTENNA SETTING APP

CLICK HERE FOR DOWNLOAD THE APP

5 Comments on “DISH ANTENNA SETTING APP”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *